Home » अपराध » Mp » *दमोह पुलिस की बड़ी कार्रवाई चोरी की 7 बरामद साइकिलों के साथ आरोपी गिरफ्तार*

*दमोह पुलिस की बड़ी कार्रवाई चोरी की 7 बरामद साइकिलों के साथ आरोपी गिरफ्तार*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*दमोह पुलिस की बड़ी कार्रवाई चोरी की 7 बरामद साइकिलों के साथ आरोपी गिरफ्तार*

दमोह। शहर में बढ़ रही चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दमोह कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से विभिन्न कंपनियों की 7 चोरी की साइकिलें बरामद की हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 70 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। 17 फरवरी 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि खजरी मोहल्ला निवासी आशीष पटेल के पास चोरी की साइकिलें मौजूद हैं।
पुलिस ने बिना वक्त गंवाए संतोषी माता मंदिर, खजरी मोहल्ला स्थित आरोपी के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान वहां से 7 साइकिलें बरामद की गईं। आरोपी आशीष पटेल (24 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह शहर के सार्वजनिक स्थानों से बच्चों की साइकिलें चोरी करता था।

पुलिस द्वारा जब्त की गई साइकिलों में हीरो, स्ट्राइडर, हरक्यूलिस, रोडियस, स्टारबाइट, अर्बन टेरेनी और लोटस जैसी नामी कंपनियों की साइकिलें शामिल हैं। इनके फ्रेम नंबर भी पुलिस द्वारा सार्वजनिक किए गए हैं ताकि उनके असली मालिक उनकी पहचान कर सकें।

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी मनीष कुमार के साथ प्रधान आरक्षक अभिषेक चौबे, देवेन्द्र रैकवार, महेश यादव, अजीत दुबे, कलीम खान और आरक्षक नरेन्द्र पटेरिया, ब्रजेन्द्र मिश्रा व आकाश पाठक की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) BNS और 35(1) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This