Home » अपराध » Mp » *दमोह के गढ़ी मोहल्ले में बिजली जांच टीम पर पथराव, मारपीट; 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज*

*दमोह के गढ़ी मोहल्ले में बिजली जांच टीम पर पथराव, मारपीट; 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज*

*दमोह के गढ़ी मोहल्ले में बिजली जांच टीम पर पथराव, मारपीट; 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज*

दमोह शहर के गढ़ी मोहल्ले में बिजली जांच करने पहुंची टीम पर पथराव और मारपीट का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (एमपीईबी/एमसीबी) की टीम सघन जांच अभियान के तहत अवैध बिजली कनेक्शनों की जांच करने गढ़ी मोहल्ले पहुंची थी।

इसी दौरान दो महिलाओं ने कथित रूप से कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया, गाली-गलौज की तथा मोबाइल छीनने की कोशिश की।

बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर पथराव भी किया गया। घटना के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया। पूरी घटना का वीडियो अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा बनाया गया है।

घटना में जेई राजेश बियार, जेई पूजा फुडगड़े, जेई शिवानी गुप्ता, लाइनमैन हेमराज रजक, लाइनमैन गुरदीप सिंह, आउटसोर्स कर्मचारी राजेश सेन एवं अनिल सेन के साथ मारपीट, झूमाझटकी एवं अभद्रता की गई।

आरोप है कि कर्मचारियों पर पत्थर चलाए गए और गंदी गालियां दी गईं। इसके बाद सभी कर्मचारी शिकायत दर्ज कराने सिटी कोतवाली थाना दमोह पहुंचे, जहां विधि अनुसार विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया गया।

शिकायत में दो महिलाओं, तीन पुरुषों तथा दो अज्ञात व्यक्तियों को आरोपी बनाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

महिला के द्वारा कर्मचारियों को जान से मारने की खुलेआम धाम की दी गई इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है l एमपीबी के कर्मचारियों में रोष व्याप्त है और उनका कहना है अगर अधिकारी कर्मचारियों के साथ आम जनता ऐसा व्यवहार करती है तो शायद यह उचित नहीं है l

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This