Home » अपराध » Mp » *चाकूबाजों के विरुद्ध दमोह कोतवाली पुलिस की कार्यवाही: 03 आरोपी गिरफ्तार*

*चाकूबाजों के विरुद्ध दमोह कोतवाली पुलिस की कार्यवाही: 03 आरोपी गिरफ्तार*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*चाकूबाजों के विरुद्ध दमोह कोतवाली पुलिस की कार्यवाही: 03 आरोपी गिरफ्तार*

दमोह जिले में अवैध शस्त्र रखने वालों एवं चाकूबाजों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशानुसार दिनांक 24.02.2025 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

मुखबिर सूचना के आधार पर दमोह शहर के अलग-अलग स्थानों से आरोपियों को अवैध रूप से धारदार चाकू लिए हुए पकड़ा गया। आरोपियों के विरुद्ध क्रमशः अपराध क्रमांक 173/2026, 174/2026 एवं 176/2026 पंजीबद्ध कर धारा 25 (1-B)(b) आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

1. राधे मोहन गुप्ता पिता गनेश प्रसाद गुप्ता, उम्र 24 वर्ष, निवासी उमा मिस्त्री की तलैया, नया बाजार नं. 1 दमोह

2. प्रेम उर्फ पुष्पेन्द्र ठाकुर पिता खिलान ठाकुर, उम्र 19 वर्ष, निवासी महाकाली चौराहा दमोह

3. पवन बेन पिता महादेव बेन, उम्र 18 वर्ष, निवासी नया बाजार नं. 02 दमोह

जप्त मशरुका

03 लोहे के धारदार चाकू, अनुमानित कीमत लगभग ₹600

पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है।

सराहनीय भूमिका निभाने वाले अधिकारी/कर्मचारी

थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार, सउनि साहब सिंह, प्र.आर. अजित दुबे, देवेन्द्र रैकवार, अभिषेक चौबे, महेश यादव, कलीम खान, आर. नरेन्द्र पटैरिया, ब्रिजेन्द्र मिश्रा एवं आकाश पाठक।

दमोह पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This