Home » अपराध » Mp » *तेंदूखेड़ा क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण प्रतिभाशाली छात्रा विशाखा यादव को “अलंकार पुरस्कार” से सम्मानित किए जाने पर पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का वातावरण*

*तेंदूखेड़ा क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण प्रतिभाशाली छात्रा विशाखा यादव को “अलंकार पुरस्कार” से सम्मानित किए जाने पर पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का वातावरण*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—

*तेंदूखेड़ा क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण प्रतिभाशाली छात्रा विशाखा यादव को “अलंकार पुरस्कार” से सम्मानित किए जाने पर पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का वातावरण*

**तेंदूखेड़ा से मुकेश जैन की रिपोर्ट**

दमोह/तेंदूखेड़ा क्षेत्र की प्रतिभाशाली छात्रा विशाखा यादव को “अलंकार पुरस्कार” से सम्मानित किए जाने पर पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का वातावरण है। नगर से लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित बम्हौरी पाँजी ग्राम की निवासी विशाखा को शासकीय मोहनलाल हरगोविंददास गृहविज्ञान एवं विज्ञान महिला महाविद्यालय द्वारा आयोजित अलंकार पुरस्कार वितरण समारोह में यह सम्मान प्रदान किया गया।

उन्हें यह पुरस्कार उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा महाविद्यालयीन गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए दिया गया। विशाखा यादव, बम्हौरी पाँजी के पूर्व सरपंच संतोष यादव की सुपुत्री हैं। उन्होंने निरंतर परिश्रम, लगन और समर्पण से यह विशिष्ट उपलब्धि हासिल की है, जिससे न केवल उनका परिवार बल्कि पूरा नगर गौरवान्वित हुआ है।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार उपस्थित रहे। विधायक अभिलाष पांडे ने उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान किया। कार्यक्रम में उपस्थित प्राध्यापकों एवं अतिथियों ने विशाखा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

महाविद्यालय प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया कि वे आगे भी शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेंगी। विशाखा यादव की यह सफलता क्षेत्र की अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बन गई है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This