Home » अपराध » Mp » *5 वर्षीय मासूम की पत्थर पटक कर की हत्या*

*5 वर्षीय मासूम की पत्थर पटक कर की हत्या*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—

*5 वर्षीय मासूम की पत्थर पटक कर की हत्या*

*पुलिस की सक्रियता से आरोपी को किया गिरफ्तार*

दमोह जिले से एक अत्यंत हृदयविदारक घटना सामने आई है। नोहटा थाना क्षेत्र के कुलुआ पट्टी में 5 वर्षीय मासूम देवेंद्र की सिर पर पत्थर पटककर हत्या कर दी गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। श्रुत कीर्ति सोमवंशी (पुलिस अधीक्षक, दमोह) एवं सुजीत सिंह भदोरिया (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक) के मार्गदर्शन में एसडीओपी तेंदूखेड़ा अर्चना अहीर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने व्यापक सर्च अभियान शुरू किया।

तलाशी अभियान में थाना प्रभारी अभिषेक पटेल, चौकी प्रभारी मनीष यादव, बांदकपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा तथा थाना प्रभारी जबेरा विकास सिंह चौहान की विशेष भूमिका रही।

बांदकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत रियाना, जुझार और मुडारी गांवों में पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से आरोपी की तलाश की। ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी सतीश को हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आ रही है। हालांकि पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।

मासूम की हत्या से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This