—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—
*भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बने गोपाल पटेल, दमोह में हर्ष की लहर*
दमोह। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में दमोह जिले के वरिष्ठ नेता गोपाल पटेल को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किए जाने पर जिले में हर्ष का वातावरण है।
यह नियुक्ति हेमंत खंडेलवाल की सहमति से किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा द्वारा की गई। गोपाल पटेल को संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने को जिले के लिए गौरवपूर्ण क्षण माना जा रहा है।
किसान परिवार से जुड़े गोपाल पटेल लंबे समय से संगठन और किसान हितों के लिए सक्रिय रहे हैं। वे पूर्व में किसान मोर्चा दमोह के जिला अध्यक्ष तथा भाजपा जिला महामंत्री के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा वे दो बार ग्राम पंचायत महतपुर के सरपंच रह चुके हैं।
संगठनात्मक जीवन की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से करने वाले पटेल ने विभिन्न सामाजिक और किसान संगठनों में सक्रिय भूमिका निभाई है। किसान हितों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उनकी नियुक्ति पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे सहित समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं किसानजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं। जिले में इसे सम्मान और उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।













































