Home » अपराध » Mp » *रंग गुलाल पिचकारी पाकर बच्चों के खिले चेहरे*

*रंग गुलाल पिचकारी पाकर बच्चों के खिले चेहरे*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—

*प्रदेश लघु व्यापारी संघ द्वारा 11वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन*

*रंग गुलाल पिचकारी पाकर बच्चों के खिले चेहरे*

*सैकड़ों बच्चों के साथ-साथ माताएं एवं बहनें भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित रहीं*

filter: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
shaking: 0.000000; highlight: 1; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask: 0;
brp_del_th: 0.0000,0.0000;
brp_del_sen: 0.0000,0.0000;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 171.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 44;zeissColor: bright;
filter: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
shaking: 0.500003; highlight: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask: 0;
brp_del_th: 0.0000,0.0000;
brp_del_sen: 0.0000,0.0000;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 182.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 43;zeissColor: bright;
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
runfunc: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
motionR: null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 177.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 44;

दमोह जिले में होली एवं होलिका दहन के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ द्वारा 11वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जरूरतमंद बच्चों को रंग, गुलाल और पिचकारी का वितरण किया गया, जिसे पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। सैकड़ों बच्चों के साथ-साथ माताएं एवं बहनें भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार श्री अटल राजेंद्र जैन, संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री तनुज पाराशर, भारतीय मजदूर संघ के धर्मेंद्र चौबे, पंकज सोनी, शैलेन्द्र जैन, व्यापारी प्रकोष्ठ से जुगल किशोर अग्रवाल, पत्रकार साथी संदीप शर्मा, लवी दुबे, उत्पल भट्ट, अनुराग पांडे सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति रही।

मुख्य अतिथि एवं संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री तनुज पाराशर ने अपने संबोधन में कहा कि मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ पिछले 11 वर्षों से निरंतर होली मिलन कार्यक्रम आयोजित करता आ रहा है। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को सनातन परंपरा से जोड़ना तथा हिंदू त्योहारों को शुद्ध, सांस्कृतिक और हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि आज समाज का एक वर्ग हमारे पारंपरिक त्योहारों से दूर होता जा रहा है, ऐसे में सनातन संस्कृति के संरक्षण और प्रचार के लिए इस तरह के आयोजनों की आवश्यकता और भी बढ़ जाती है।

संघ के प्रदेश महामंत्री श्री शैलेन्द्र जैन ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कुछ स्थानों पर होली जैसे पावन त्योहार को फूहड़ता का रूप दिया जा रहा है, जिससे आने वाली पीढ़ी अपने सांस्कृतिक मूल्यों से दूर होती जा रही है। ऐसे में बच्चों को सही परंपराओं से जोड़ने के लिए यह पहल एक सकारात्मक संदेश देती है।

भारतीय मजदूर संघ के धर्मेंद्र चौबे ने कहा कि सनातन धर्म की अच्छाइयों को जन-जन तक पहुंचाने का यह एक सशक्त माध्यम है, जिसे मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ पूरी निष्ठा से निभा रहा है। वहीं, उमेश महाराज ने सभी उपस्थितजनों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

सेवा, संस्कृति और संस्कार का संगम बने इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि त्योहार केवल उत्सव नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का माध्यम हैं

**एमपी अपडेट न्यूज़ चैनल की समस्त टीम सभी जिले वासियों को होली की बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं देते हैं**

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This