Home » अपराध » Mp » *छात्रावास अधीक्षका यशवंती मोहबे की रही सराहनीय भूमिका*

*छात्रावास अधीक्षका यशवंती मोहबे की रही सराहनीय भूमिका*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—

*टोरी बालिका छात्रावास में होली मिलन समारोह आयोजित*

*छात्रावास अधीक्षका यशवंती मोहबे की रही सराहनीय भूमिका*

दमोह/टोरी। जनजातीय बालिका छात्रावास टोरी में होली मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रावास की अधीक्षिका सुश्री यशवंती मोहबे के मार्गदर्शन में बालिकाओं ने ग्वाल (कृष्ण सखा) की वेशभूषा में मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी, जिसने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।

समारोह में छात्राओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली पर्व की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर अधीक्षिका सुश्री यशवंती मोहबे ने बालिकाओं को हिंदू धर्म की परंपराओं, होली मिलन समारोह के धार्मिक एवं सामाजिक महत्व तथा आपसी भाईचारे के संदेश के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में सुश्री मोहबे की सराहनीय भूमिका रही। छात्रावास में समय-समय पर ऐसे सांस्कृतिक एवं पारंपरिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे बच्चों में उत्साह, आत्मविश्वास एवं सांस्कृतिक मूल्यों का विकास होता है।

इस दौरान पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी छात्राओं ने विशेष प्रस्तुति दी। उन्होंने प्राकृतिक रंगों के उपयोग, जल संरक्षण तथा स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया। बालिकाओं ने सभी से सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल होली मनाने की अपील की।

होली मिलन समारोह के आयोजन से छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरे परिसर में आनंद एवं उल्लास का वातावरण बना रहा।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This