Home » अपराध » Mp » *कलेक्टर श्री कोचर ने दी आमजनों को होली की शुभकामनाएं*

*कलेक्टर श्री कोचर ने दी आमजनों को होली की शुभकामनाएं*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—

*कलेक्टर बंगले के 100 वर्ष पूर्ण होने पर होली मिलन समारोह सम्पन्न*

*कलेक्टर श्री कोचर ने दी आमजनों को होली की शुभकामनाएं*

दमोह।
जिला मुख्यालय स्थित कलेक्टर बंगले के 100 वर्ष पूर्ण होने के

उपलक्ष्य में गुरुवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न वर्गों के नागरिक, गणमान्यजन और प्रशासनिक अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने सभी उपस्थित नागरिकों को होली की बधाई देते हुए कहा कि कलेक्टर बंगले ने जनवरी 2026 में अपने 100 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

कलेक्टर श्री कोचर ने कहा कि कलेक्टर बंगला केवल प्रशासनिक भवन नहीं, बल्कि दमोह जिले की एक ऐतिहासिक धरोहर है। इसी सोच के साथ होली के पावन अवसर पर इसे जिले की जनता के लिए समर्पित करते हुए आम नागरिकों, विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया।

उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि बड़ी संख्या में लोग यहाँ पहुंचे, इस 100 वर्ष पुरानी विरासत को देखा, परिसर में कुछ समय बिताया और आपसी भाईचारे के साथ होली का त्योहार मनाया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भी कलेक्टर बंगले की ऐतिहासिकता और सुंदरता को करीब से देखा तथा इस पहल की सराहना की।

होली मिलन समारोह में लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द व भाईचारे का संदेश दिया। समारोह का माहौल पूरी तरह उत्साह और उल्लास से भरा रहा।

*एमपी अपडेट न्यूज़ चैनल भी सभी जिले वासियों कोhहोली की बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं देते हैं*

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This