Home » अपराध » Mp » *हटा उप-जेल में भाई दूज पर्व मनाया गया, बहनों ने बंदियों को लगाया तिलक*

*हटा उप-जेल में भाई दूज पर्व मनाया गया, बहनों ने बंदियों को लगाया तिलक*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—

*हटा उप-जेल में भाई दूज पर्व मनाया गया, बहनों ने बंदियों को लगाया तिलक*


दमोह, मार्च 2026
होली उत्सव के बीच गुरुवार को हटा उप-जेल में भाई दूज का पर्व श्रद्धा, भावनाओं और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बहनें अपने निरुद्ध भाइयों से मुलाकात करने के लिए जेल पहुंचीं। बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर मिठाई खिलाई और उनके सुख-समृद्धि व कुशलता की कामना की।

उप-जेल अधीक्षक नागेंद्र सिंह के निर्देशन में सुबह से ही विशेष मुलाकात की व्यवस्था की गई थी। जेल प्रबंधन द्वारा बहनों और परिजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक इंतजाम किए गए, जिससे सभी आगंतुक आसानी से अपने परिजनों से मिल सकें।

भाई-बहन के स्नेह और भावनात्मक जुड़ाव का यह दृश्य जेल परिसर में साफ दिखाई दिया। मुलाकात के दौरान बहनों और परिजनों ने बंदियों से बातचीत कर भाई दूज का पर्व मनाया, जिससे जेल परिसर में उत्सव जैसा माहौल बन गया।

जेल अधीक्षक ने बताया कि निरुद्ध बंदियों से मिलने आने वाली बहनों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए गाइडलाइंस के अनुसार स्टाफ की तैनाती की गई थी। सभी आगंतुकों को समान समय और अवसर प्रदान किया गया, जिससे पर्व की गरिमा और अनुशासन दोनों बनाए रखे जा सके।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This