Home » अपराध » Mp » *दमोह में लाइनमैन दिवस का आयोजन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले लाइनमैन सम्मानित*

*दमोह में लाइनमैन दिवस का आयोजन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले लाइनमैन सम्मानित*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—

*दमोह में लाइनमैन दिवस का आयोजन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले लाइनमैन सम्मानित*


दमोह, 07 मार्च 2026
म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.कं.लि. दमोह दक्षिण संभाग में शनिवार को लाइनमैन दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मैदानी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लाइनमैनों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यपालन अभियंता श्री एम. एल. साहू ने की, जबकि मुख्य अतिथि अधीक्षण अभियंता श्री अमित चौहान रहे। कार्यक्रम के दौरान अधीक्षण अभियंता श्री चौहान ने सभी लाइनमैनों को लाइनमैन दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा विद्युत सुरक्षा संबंधी शपथ दिलाई। साथ ही उन्होंने प्रबंध संचालक का संदेश भी उपस्थित कर्मचारियों को सुनाया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ लाइनमैन कनई पटेल, आबिद खान, सोनेलाल राय और भगवानदास पटेल ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने मैदानी कार्य के दौरान आने वाली चुनौतियों, कंपनी के हित में समर्पित होकर कार्य करने तथा उपभोक्ताओं से विनम्र व्यवहार रखते हुए राजस्व वसूली सुनिश्चित करने के संबंध में अपने अनुभव बताए।

इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता (संचालन/संधारण) दमोह वृत्त, कार्यपालन अभियंता (संचालन/संधारण) दमोह दक्षिण संभाग के साथ ही श्री राघवेन्द्र इड़ापाची (सहायक अभियंता, दमोह शहर), सुश्री शिवानी गुप्ता (कनिष्ठ अभियंता), श्रीमती पूजा खोबरोगढ़े (कनिष्ठ अभियंता) और श्री राजेश बियार (कनिष्ठ अभियंता) सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This