Home » अपराध » Mp » *तेजगढ़ थाना की इमिलिया चौकी प्रभारी अक्षयेंद्रनाथ महाकाल को भावभीनी विदाई, रमाशंकर मिश्रा ने संभाला पदभार*

*तेजगढ़ थाना की इमिलिया चौकी प्रभारी अक्षयेंद्रनाथ महाकाल को भावभीनी विदाई, रमाशंकर मिश्रा ने संभाला पदभार*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—

*तेजगढ़ थाना की इमिलिया चौकी प्रभारी अक्षयेंद्रनाथ महाकाल को भावभीनी विदाई, रमाशंकर मिश्रा ने संभाला पदभार*

दमोह। जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत इमिलिया पुलिस चौकी में पदस्थ चौकी प्रभारी अक्षयेंद्रनाथ महाकाल के स्थानांतरण पर शनिवार को एक सादगीपूर्ण किंतु भावनात्मक विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस स्टाफ तथा ग्रामीण क्षेत्र के बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी और उनके कार्यकाल की सराहना की।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि चौकी प्रभारी अक्षयेंद्रनाथ महाकाल ने अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ-साथ आमजन के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध स्थापित किए। उनके सरल स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा और संवेदनशील कार्यशैली के कारण वे क्षेत्र के लोगों के बीच काफी लोकप्रिय रहे।

ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने हमेशा जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनका त्वरित समाधान कराने का प्रयास किया। विदाई समारोह के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने पुष्पमालाएं और स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर चौकी प्रभारी अक्षयेंद्रनाथ महाकाल ने भी सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इमिलिया क्षेत्र के लोगों से उन्हें जो स्नेह और सहयोग मिला, उसे वे जीवनभर नहीं भूल पाएंगे।

इसी कार्यक्रम के दौरान नवागत चौकी प्रभारी रमाशंकर मिश्रा ने इमिलिया चौकी का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे तथा जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का प्रयास करेंगे।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी अरविंद सिंह, पुलिस स्टाफ सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This