Home » अपराध » Mp » *हिंडोरिया पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, कार सहित 4.52 लाख की शराब जब्त*

*हिंडोरिया पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, कार सहित 4.52 लाख की शराब जब्त*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—

*हिंडोरिया पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, कार सहित 4.52 लाख की शराब जब्त*


दमोह। जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हिंडोरिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक कार से अवैध शराब की खेप बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत भदौरिया एवं एसडीओपी सुश्री प्रिया सिंधी के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में 9 मार्च 2026 को हिंडोरिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बिल्थरा शराब दुकान से एक सफेद रंग की कार में शराब लोड की जा रही है। सूचना की तस्दीक करने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर देखा कि सफेद रंग की बलेनो कार क्रमांक MP 20 ZB 2224 में दो व्यक्ति कार की डिक्की में शराब के कार्टून रख रहे थे। पुलिस को देखकर दोनों आरोपी डिक्की बंद कर मौके से भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।

कार की डिक्की की तलाशी लेने पर उसमें 10 कार्टून में 500 पाव (प्रत्येक 180 एमएल) देसी मदिरा मसाला, कुल 90 लीटर शराब बरामद हुई। आरोपियों के पास शराब रखने और परिवहन करने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए।

पुलिस ने मौके पर 10 पेटी शराब और बलेनो कार सहित कुल 4 लाख 52 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है।

पकड़े गए आरोपियों में

1. दानिश पिता अमजद खान, निवासी जटाशंकर कॉलोनी दमोह

2. प्रकाश राठौर पिता गोविंद राठौर, निवासी खंडवा हाल निवासी बिल्थरा शराब दुकान

के खिलाफ थाना हिंडोरिया में अपराध क्रमांक 109/26 के तहत धारा 34(2), 42 आबकारी एक्ट तथा 130/177 मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी हिंडोरिया निरीक्षक धर्मेंद्र उपाध्याय सहित पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This