Home » अपराध » Mp » *अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर कलेक्टर श्री कोचर ने की अनूठी पहल*

*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर कलेक्टर श्री कोचर ने की अनूठी पहल*

*महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में यह एक सराहनीय कदम- जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति पटेल*

*महिलाओं को सशक्त और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना इस जनसुनवाई का उद्देश्य- अपर कलेक्टर श्रीमति मसराम*

*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर कलेक्टर श्री कोचर ने की अनूठी पहल*

*जनसुनवाई की पूरी जिम्मेदारी 38 महिला अधिकारियों, कर्मचारियो को सौंपी*

*181 शिकायतों का हुआ निराकरण, बड़ी संख्या में महिलाओं ने रखीं अपनी समस्याएं*

दमोह : 10 मार्च 2026
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर की पहल पर आयोजित जनसुनवाई में इस बार एक विशेष नवाचार देखने को मिला। इस जनसुनवाई की पूरी जिम्मेदारी महिला अधिकारियों और कर्मचारियों को सौंपी गई, ताकि महिलाएं अपनी समस्याएं सुगमता से रख सकें। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन प्रस्तुत किए।

जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल ने इस पहल को अनुकरणीय बताते हुए कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में यह एक सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि जब महिलाएं आगे बढ़ेंगी और नेतृत्व की भूमिका निभाएंगी, तब देश और अधिक सशक्त और विकसित बनेगा। उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम में महिला अधिकारी और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित हुए हैं और महिला अधिकारी सरलता एवं सहजता से लोगों की शिकायतें सुनकर उनका समाधान कर रही हैं।

अपर कलेक्टर मीना मसराम ने कहा कि महिलाओं को सशक्त करने और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से आज की जनसुनवाई पूरी तरह महिला अधिकारियों द्वारा संचालित की जा रही है। उन्होंने बताया कि जनसुनवाई में महिलाओं की भागीदारी काफी अधिक रही और उनकी समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है। यह जनसुनवाई 38 महिला अधिकारी-कर्मचारियों के माध्यम से संचालित की जा रही है, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

तहसीलदार भू-प्रबंधन वर्षा दुबे ने कहा कि कलेक्टर कोचर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यह नवाचार किया गया है। आज की जनसुनवाई का पूरा दायित्व महिला अधिकारी-कर्मचारियों को दिया गया है, जिससे महिलाएं अपनी समस्याएं खुलकर महिला अधिकारियों के समक्ष रख सकें और उन्हें किसी प्रकार की झिझक महसूस न हो।

तहसीलदार पारूल चौधरी ने बताया कि इस जनसुनवाई में अब तक कुल 181 शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में आने वाले आवेदकों में लगभग 40 से 50 प्रतिशत महिलाएं थीं। कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया है।

एसआई गरिमा मिश्रा ने कहा कि कलेक्टर श्री कोचर ने सभी विभागों में पदस्थ महिला अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मान देने तथा महिलाओं की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनने के उद्देश्य से इस विशेष जनसुनवाई का आयोजन कराया है।

दमोह हेल्पलाइन सुपरवाइजर अंशु सेन ने इसे कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर की एक अभिनव पहल बताते हुए कहा कि महिला अधिकारी के सामने महिलाएं अपनी समस्याएं खुलकर और आसानी से रख सकती हैं।

वहीं नोएडा की रहने वाली आवेदक प्रियंका गुप्ता ने कहा कि यह बहुत अच्छी पहल है, जिससे महिलाएं अपनी समस्या महिला अधिकारी के सामने खुलकर बता पा रही हैं और यहां समस्याओं का निराकरण भी तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि किसी भी आवेदक को अधिक समय तक इंतजार नहीं करना पड़ रहा है।

जनसुनवाई के उपरांत अपर कलेक्टर मीना मसराम ने सभी महिला अधिकारियो, कर्मचारियो का सम्मान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This