Home » अपराध » Mp » *अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आज हटा आएंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव*

*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आज हटा आएंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—

*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आज हटा आएंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव*

*महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में करेंगे करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण*

*स्व-सहायता समूह और लाड़ली बहना योजना की महिलाएं होंगी शामिल*

*प्रशासन की तैयारियों के निर्देश*

दमोह : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज 11 मार्च को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जिले के हटा में आगमन प्रस्तावित है। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण सम्मेलन का आयोजन किया गया है, जिसमें स्व-सहायता समूह की बहनें एवं लाड़ली बहना योजना की हितग्राही महिलाएं बड़ी संख्या में सम्मिलित होंगी।

कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया कार्यक्रम के दौरान विधानसभा क्षेत्र-057 हटा अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण भी प्रस्तावित है। इनमें मड़ियादो से रजपुरा मार्ग निर्माण कार्य 4889.64 लाख रुपये, मड़ियादो से बर्धा किशनगढ़ मार्ग 7444.62 लाख रुपये, एनडीबी योजना के अंतर्गत हटा से गैसाबाद-सिमरिया मार्ग (एसएच-55) के शोल्डर उन्नयन एवं चौड़ीकरण का कार्य 231.97 करोड़ रुपये प्रमुख हैं।

इसके अलावा हटा से पटेरा कुम्हारी मार्ग के किमी 01 में हटा के शहरी भाग में 4 लेन चौड़ीकरण कार्य 5.11 करोड़ रुपये, हटा शहर में रेस्ट हाउस के पास दुधिया नाले पर पुल निर्माण 844.57 लाख रुपये, हटा ब्लॉक अंतर्गत हिनौता-मुराछ-पाली मार्ग पर सुनार नदी पर पुल निर्माण 1326.75 लाख रुपये तथा दमोह जिले के जिरौध-सिमरी मार्ग में व्यारमा नदी पर पुल निर्माण 687.27 लाख रुपये का भी भूमिपूजन/लोकार्पण किया जाएगा।

इसी क्रम में पड़री-जमाटा मार्ग में ककली नाला पर पुल निर्माण 278.90 लाख रुपये, 33/11 केवी नवीन उपकेन्द्र भैंसा अंतर्गत कनिष्ठ अभियंता कार्यालय हिनौता वितरण केन्द्र 2.90 करोड़ रुपये तथा सुनार नदी में शहर का गंदा पानी मिलने से रोकने और उसके ट्रीटमेंट के लिए डायवर्जन स्ट्रक्चर एवं एसटीपी निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया जाएगा।

कलेक्टर कोचर ने संभागीय प्रबंधक एमपीआरडीसी सागर, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग (सेतु) संभाग सागर, अधीक्षण यंत्री मध्यप्रदेश विद्युत विभाग दमोह, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग दमोह तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी हटा को पत्र लिखकर संबंधित कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण के लिए आवश्यक तैयारियां और समस्त कार्यवाही समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान सभी कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सकें।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This