—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह— 
*एलपीजी सिलेंडर को लेकर घबराने की जरूरत नहीं, पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध – कलेक्टर अनिल राठौ
*समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए उड़नदस्ता और जांच दल सक्रिय*
दमोह : 13 मार्च 2026
कलेक्टर अनिल राठौर ने कहा कि जिले में गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि एलपीजी सिलेंडर से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रशासन द्वारा विस्तृत समीक्षा की गई है, जिसमें कई महत्वपूर्ण सुझाव और इनपुट प्राप्त हुए हैं।
कलेक्टर श्री राठौर ने कहा कि बैठक के दौरान सामने आई समस्याओं को प्रशासन गंभीरता से लेकर उनके समाधान की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। साथ ही राज्य स्तर पर भी इन समस्याओं को शीघ्र निराकरण के लिए भेजा गया है। उन्होंने आम नागरिकों से आग्रह करते हुए कहा कि लोग शासन का सहयोग करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
उन्होने बताया कि जहां-जहां एलपीजी सिलेंडर को लेकर समस्या की जानकारी मिल रही है, वहां तत्काल कार्रवाई कर उसका समाधान कराया जा रहा है। इसके लिए उड़नदस्ता और जांच दल का गठन भी किया गया है, जो लगातार निरीक्षण कर स्थिति पर नजर रख रहे हैं। जिले में एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, इसलिए किसी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है।
आज कलेक्टर श्री राठौर ने पदभार ग्रहण उपरांत संबंधित जिला अधिकारियों और गैस एजेंसी के साथ बैठक कर समुचित दिशा निर्देश दिए।














































