Home » अपराध » Mp » *दीनदयाल नगर मंडल में प्रशिक्षण कार्यशाला की तैयारी संबंधी बैठक संपन्न*

*दीनदयाल नगर मंडल में प्रशिक्षण कार्यशाला की तैयारी संबंधी बैठक संपन्न*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—

*दीनदयाल नगर मंडल में प्रशिक्षण कार्यशाला की तैयारी संबंधी बैठक संपन्न*

दमोह। भारतीय जनता पार्टी के दीनदयाल नगर मंडल, दमोह में आगामी दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यशाला के आयोजन को लेकर जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे के मार्गदर्शन तथा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया के नेतृत्व में संपन्न हुई।

बैठक में आगामी प्रशिक्षण कार्यशाला को सफल बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। कार्यशाला के आयोजन की रूपरेखा, व्यवस्थाओं, विषय-वस्तु तथा कार्यकर्ताओं की सहभागिता को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण कार्यशाला के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यप्रणाली, संगठनात्मक संरचना एवं विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी। इससे कार्यकर्ताओं का वैचारिक और संगठनात्मक विकास होगा तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी।

बैठक में मंडल महामंत्री अरुण सोनी, महेंद्र अहिरवार, नगर उपाध्यक्ष आशीष राय, देवल कटारिया, नगर मंत्री राहुल पाठक, कोषाध्यक्ष हरिशंकर पाठक, सह कोषाध्यक्ष सुनील राज, कार्यालय मंत्री अखिलेश चौबे तथा सह मीडिया प्रभारी अशोक कंचन सहित मंडल के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This