Home » अपराध » Mp » *टीईटी परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षकों ने सांसद को सौंपा ज्ञापन*

*टीईटी परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षकों ने सांसद को सौंपा ज्ञापन*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—

*टीईटी परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षकों ने सांसद को सौंपा ज्ञापन*

दमोह। टीईटी परीक्षा निरस्त कराने की मांग को लेकर आज़ाद अध्यापक शिक्षक संघ द्वारा शुक्रवार, 20 मार्च 2026 को दमोह लोकसभा क्षेत्र के सांसद राहुल सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। यह अभियान सांसदों और विधायकों तक अपनी बात पहुंचाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

ज्ञापन में संघ ने बताया कि पिछले 20 से 30 वर्षों से कार्यरत शिक्षक इस परीक्षा को लेकर गहरी मानसिक पीड़ा में हैं और अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। संघ ने सांसद से आग्रह किया कि वे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तक शिक्षकों की इस समस्या को पहुंचाएं। साथ ही, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री से सर्वोच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर कराने हेतु पहल करने की भी मांग की गई।

इस दौरान सांसद राहुल सिंह ने शिक्षकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उन्हें चिंता करने की आवश्यकता नहीं है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सभी संभावित आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

ज्ञापन सौंपने वालों में कार्यकारी जिला अध्यक्ष अभय भट्ट, जिला संयोजक ताहिर खान, जिला महिला प्रमुख श्रीमती रीता मारिया, जिला प्रवक्ता विपिन चौबे, दमोह ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र चौबे, श्रीमती नीलू श्रीवास्तव, श्रीमती संगीता मिश्रा, विजय असाटी, नितिन सोनी एवं अमरचंद जैन सहित अन्य जागरूक साथी उपस्थित रहे।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This