Home » अपराध » Mp » *वार्ड क्रमांक 5 में नालियों पर अतिक्रमण से जलभराव की समस्या*

*वार्ड क्रमांक 5 में नालियों पर अतिक्रमण से जलभराव की समस्या*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—

*वार्ड क्रमांक 5 में नालियों पर अतिक्रमण से जलभराव की समस्या*

*स्थानीय वार्ड वासियों को परेशानियों का करना पड़ रहा सामना*

*नगर पालिका के उदासीन अधिकारी कुंभकरण की निद्रा में*

दमोह के वार्ड क्रमांक 5 में इन दिनों नालियों के जाम होने और अतिक्रमण के कारण गंभीर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। स्थानीय रहवासियों विजय सैनी, अनिल सैनी, आशु सैनी सहित अन्य लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि लगभग तीन-चार घरों के आसपास गंदा पानी भरा हुआ है, जिससे आवागमन में परेशानी के साथ-साथ संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।

निवासियों के अनुसार सादिक पटवारी, राजा खान एवं शाहरुख के घर के पास नाली पूरी तरह से जाम है।

आरोप है कि नालियों पर अतिक्रमण कर दिया गया है, जिसके चलते पानी की निकासी बाधित हो रही है और गंदा पानी घरों के आसपास जमा हो रहा है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नालियों से अतिक्रमण हटवाया जाए और सफाई कराई जाए, ताकि जलभराव की समस्या से राहत मिल सके।

साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान शीघ्र नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This