—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—
*दमोह पुलिस की अभी तक की सबसे बड़ी कार्रवाई*
*इंटरनेशनल गेमिंग प्लेटफॉर्म की आड़ में चल रही सट्टेबाजी का भंडाफोड़ 9 आरोपी गिरफ्तार*
दमोह।
दमोह पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम द्वारा की गई।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहर के दुर्गा मंदिर के पास एक किराए के मकान में अवैध रूप से ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी, जहां आरोपी इंटरनेशनल गेमिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से सट्टेबाजी कराते पाए गए।
जांच में सामने आया कि आरोपी WINBUZZ नामक ऑनलाइन साइट के जरिए लोगों को जोड़कर सट्टा खिलाते थे। इसके लिए फर्जी सिम कार्ड, बैंक खाते और डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल किया जाता था, जिससे लेन-देन को छुपाया जा सके।
गिरोह के सदस्य अलग-अलग राज्यों से जुड़े हुए थे और तकनीकी तरीके से ऑनलाइन आईडी बनाकर लोगों को सट्टे में शामिल करते थे। पैसे का लेन-देन ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और फर्जी खातों के जरिए किया जाता था। इस नेटवर्क के तार कई राज्यों तक फैले होने की आशंका है।
पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक और अन्य सामग्री बरामद की, जिनमें शामिल हैं—
26 एंड्रॉयड मोबाइल (लगभग ₹3,50,000)
20 सिम कार्ड
2 लैपटॉप (₹60,000)
2 प्रिंटर
रजिस्टर, चार्जर, अन्य उपकरण
नकद ₹8,000
कुल जब्ती: ₹30,26,000 (लगभग)
गिरफ्तार आरोपी (नाम सहित)
1. राहुल मिश्रा (31) – जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश
2. नरेश मिश्रा (23) – जिला गोरखपुर, उत्तर प्रदेश
3. परमवीर सिंह (34) – जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़
4. अमित कुमार साहू (28) – जिला जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़
5. जितेंद्र कुमार साहू (25) – जिला जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़
6. दीपक मंगल (25) – जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़
7. उदय कुमार केशरी (23) – जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़
8. अजीत केशरी (41) – जिला जबलपुर, मध्यप्रदेश
9. संजय कुमार सिंह (32) – जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़
इस कार्रवाई में निरीक्षक अमित गौतम, उपनिरीक्षक नेहा गौतम सहित कई पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सूचनाओं के आधार पर पूरे नेटवर्क को ट्रैक कर यह सफलता हासिल की।
पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही फर्जी बैंक खातों, सिम कार्ड और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस गिरोह से और कौन-कौन जुड़े हुए हैं।
👉 दमोह पुलिस का संदेश और चेतावनी ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर चल रहे अवैध सट्टेबाजी के नेटवर्क पर अब पुलिस की कड़ी नजर है, और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।













































