Home » अपराध » Mp » *मार्च में राजस्व वसूली तेज बटियागढ़ में कुर्की की कार्रवाई, मोटरसाइकिल जब्त*

*मार्च में राजस्व वसूली तेज बटियागढ़ में कुर्की की कार्रवाई, मोटरसाइकिल जब्त*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—

*मार्च में राजस्व वसूली तेज बटियागढ़ में कुर्की की कार्रवाई, मोटरसाइकिल जब्त*

दमोह जिले के बटियागढ़ वितरण केंद्र में मार्च माह के दौरान बिजली बिलों की वसूली को लेकर विशेष अभियान तेज कर दिया गया है। मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम महीने में राजस्व लक्ष्य पूरा करने के उद्देश्य से बकायादार उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

इसी क्रम में ग्राम कनोरारामनगर के एक उपभोक्ता भैरव/चमप्त पर 91,462 रुपये का बिजली बिल बकाया होने पर विभाग ने कुर्की की कार्रवाई करते हुए उसकी मोटरसाइकिल जब्त कर ली। यह कार्रवाई दमोह वृत्त के अधीक्षण अभियंता अमित चौहान एवं कार्यपालन अभियंता प्रवीण कुल्हरे के निर्देशन में वितरण केंद्र प्रभारी संदीप पटेल द्वारा की गई।

विभाग के अनुसार, शासन के निर्देशानुसार ग्राम पंचायतों में स्थापित जलप्रदाय एवं अन्य विद्युत कनेक्शनों के बिलों का भुगतान “पंचायत दर्पण” के माध्यम से किया जाना अनिवार्य है। इसके बावजूद कई सरपंच और सचिवों द्वारा बार-बार सूचना दिए जाने के बाद भी भुगतान नहीं किया जा रहा है। परिणामस्वरूप जलप्रदाय सहित अन्य कनेक्शनों को विच्छेदित किया जा रहा है, जिससे गांवों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है।

सहायक अभियंता संदीप पटेल ने उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल जमा करने की अपील करते हुए कहा कि जहां विभाग की जिम्मेदारी निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना है, वहीं उपभोक्ताओं का कर्तव्य है कि वे समय पर भुगतान करें। उन्होंने चेतावनी दी कि बकाया राशि नहीं चुकाने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This