—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—
*28 एवं 29 मार्च को होगा भाजपा दीनदयाल नगर मंडल का प्रशिक्षण वर्ग*
*पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान में वक्ता देंगे विभिन्न विषयों पर उद्बोधन*

दमोह। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत दीनदयाल नगर मंडल भाजपा की एक महत्वपूर्ण बैठक मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया के निवास पर आयोजित की गई। बैठक में प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 एवं 29 मार्च को दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन स्थानीय पवित्र बंधन मैरिज गार्डन में किया जाएगा। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं अनुभवी वक्ता विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और संगठनात्मक दिशा-निर्देश प्रदान करेंगे।
उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण वर्ग संगठन की मजबूती का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके जरिए कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, कार्यप्रणाली और जनसेवा से जुड़े विषयों की गहन जानकारी मिलती है, जिससे वे आगामी समय में अधिक प्रभावी ढंग से अपनी भूमिका निभा सकें।
बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्णा राज, मंडल महामंत्री अरुण सोनी, महेंद्र अहिरवार, मंडल उपाध्यक्ष आशीष राय, देवल कटारिया, मंडल मंत्री राहुल पाठक, मंडल कोषाध्यक्ष हरिशंकर पाठक, सह कोषाध्यक्ष सुनील राज, सह मीडिया प्रभारी अशोक कंचन सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ठाकुर अखिलेश सिंह घोषी
मीडिया प्रभारी
दीनदयाल नगर मंडल भाजपा, दमोह
मो. 9584032277, 7049448017












































