—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—
*मैहर के पास रेंगुआ गांव के युवाओं ने पेश की मिसाल, पैदल यात्रियों की सेवा में जुटे*
*रेंगुआ गांव के युवाओं की पहल हो रही गांव में तारीफ*
मैहर के पास स्थित रेंगुआ गांव के युवाओं ने समाज सेवा की एक अनोखी मिसाल पेश की है। गांव के युवाओं ने मिलकर “खेरमाता उत्सव समिति रैगवां” के माध्यम से मैहर पैदल जा रहे श्रद्धालुओं के लिए भोजन, चाय-नाश्ता और ठहरने की बेहतरीन व्यवस्था की है। इस सेवा कार्य की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।
समिति के सदस्य जितेन्द्र शिवहरे के नेतृत्व में युवाओं ने संकल्प लिया कि माता रानी के दर्शन के लिए पैदल यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इसी उद्देश्य से रास्ते में भोजन प्रसादी, चाय-नाश्ता, ठहरने की व्यवस्था, नहाने-धोने के लिए पानी सहित सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
इस सेवा कार्य में जितेन्द्र शिवहरे, रामकुमार कुशवाहा, सुखलाल कुशवाहा, शिवम कुशवाहा, अरुण कुशवाहा, प्रताप सिंह, सतेंद्र कुशवाहा, पुष्पेन्द्र जायसवाल, संजय गुप्ता, राजू कुशवाहा, अजय कुशवाहा, अखिलेश प्रजापति, प्रदीप रजक, सूरज शिवहरे, अनिल कुशवाहा, लक्ष्मण तिवारी और बल्लू कोरी जितेंद्र शिवहरे (मोनू) सहित कई युवा पूरे उत्साह के साथ जुटे हुए हैं।
ग्रामीणों के अनुसार यह पहल केवल सेवा कार्य नहीं, बल्कि धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए ठंडे पानी और विश्राम की विशेष व्यवस्था भी की गई है, जिससे यात्रियों को काफी राहत मिल रही है।
वहीं, स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर भी चर्चा है कि गांव के जन्म प्रतिनिधि इस आयोजन में नदारद रहे, जबकि युवाओं ने अपने दम पर इतना बड़ा सेवा कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया।
इससे युवाओं की जिम्मेदारी और सामाजिक चेतना का एक मजबूत संदेश सामने आया है।
माता रानी के भक्तों और गांव के बुजुर्गों ने युवाओं के इस सेवा भाव की सराहना करते हुए इसे “गांव के लिए गर्व की बात” बताया है।
एमपी अपडेट न्यूज़ चैनल भी आप सभी युवाओं को नवरात्रि पावन पर्व की बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं देते हैं आप ऐसे ही निरंतर कार्य करते रहे आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं
*जय माता दी*













































