Home » अपराध » Mp » *पेट्रोल-डीजल की अफवाह से मचा हड़कंप: पंपों पर लंबी कतारें, प्रशासन अलर्ट*

*पेट्रोल-डीजल की अफवाह से मचा हड़कंप: पंपों पर लंबी कतारें, प्रशासन अलर्ट*

मुकेश जैन, झलौन

तेंदूखेड़ा एवं झलौन क्षेत्र सहित समनापुर, साँगा और आसपास के ग्रामीण इलाकों में बुधवार और गुरुवार सुबह पेट्रोल-डीजल को लेकर अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सोशल मीडिया पर ईंधन की कमी की अफवाह फैलते ही लोग बड़ी संख्या में पेट्रोल पंपों की ओर उमड़ पड़े। नतीजतन दोपहिया, चारपहिया, ट्रैक्टर और बड़े वाहनों के साथ-साथ ड्रम और गैलन लेकर पहुंचे लोगों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं।

क्षेत्र के प्रमुख पेट्रोल पंप—भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल और नायरा—पर कुछ समय के लिए स्थिति अव्यवस्थित हो गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस, राजस्व विभाग, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई और पटवारी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और व्यवस्था संभाली।

झलौन स्थित भारत पेट्रोलियम तथा समनापुर और साँगा के इंडियन ऑयल पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल दोनों पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहे। वहीं तेंदूखेड़ा नगर के तीनों पेट्रोल पंपों पर भी भारी भीड़ देखी गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि फेसबुक और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैली भ्रामक सूचनाओं के कारण लोगों में घबराहट फैल गई। इसी के चलते लोग जरूरत से ज्यादा ईंधन भरवाने और संग्रह करने के उद्देश्य से पंपों पर पहुंचने लगे।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तहसीलदार विवेक व्यास मौके पर पहुंचे और आवश्यक निर्देश दिए। उनके निर्देशानुसार पेट्रोल वितरण के लिए 5 लीटर तक की कूपन व्यवस्था लागू की गई, जबकि डीजल को भी निर्धारित सीमा के अनुसार ही दिया जा रहा है। साथ ही ड्रम, गैलन और अन्य अनधिकृत कंटेनरों में पेट्रोल देने पर रोक लगा दी गई है, ताकि अनावश्यक भंडारण को रोका जा सके।

तहसीलदार विवेक व्यास ने बताया कि क्षेत्र में पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। हालांकि अचानक बढ़ी मांग के कारण कुछ पेट्रोल पंपों पर डीजल की अस्थायी कमी जरूर देखी गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि गुरुवार तक स्थिति काफी हद तक नियंत्रण में है और किसी भी प्रकार की घबराने वाली स्थिति नहीं है।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र में कुल 10 पेट्रोल पंप संचालित हैं, जिनमें से लगभग 5 पंपों पर डीजल अस्थायी रूप से समाप्त हो गया था, जबकि पेट्रोल सभी पंपों पर उपलब्ध है।

प्रशासन ने पेट्रोल पंप संचालकों को नियमित आपूर्ति बनाए रखने और कृत्रिम कमी न होने देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से ईंधन का भंडारण न करें। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि क्षेत्र में पर्याप्त ईंधन उपलब्ध है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू है।

मुकेश जैन की रिपोर्ट झलौन

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This