—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—
*भाजपा दीनदयाल नगर मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ विभिन्न विषयों पर हुआ मार्गदर्शन*


दमोह। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार एवं जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे के मार्गदर्शन में दीनदयाल नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ स्थानीय पवित्र बंधन गार्डन परिसर में उत्साहपूर्वक किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दमोह संसदीय क्षेत्र के सांसद राहुल सिंह लोधी, विधायक एवं पूर्व मंत्री जयंत मलैया, जिला महामंत्री महेश पटेल, अरुण तिवारी, जिला उपाध्यक्ष संजय यादव, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया तथा दमयंती मंडल अध्यक्ष रमाकांत वाजपेई द्वारा भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत प्रातः 10 बजे पंजीयन एवं आगमन के साथ हुई।
प्रथम सत्र में जिला महामंत्री महेश पटेल ने “भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा” विषय पर विस्तृत वक्तव्य दिया, जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं लोकतंत्र सेनानी संघ अध्यक्ष निर्गुण करें ने की। इस दौरान पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक मूल्यों एवं कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला गया।
द्वितीय सत्र में “हमारा वैचारिक अधिष्ठान” विषय पर मनीष सोनी ने अपने विचार रखे। सत्र की अध्यक्षता अमर सिंह राजपूत ने की, जिसमें पार्टी के वैचारिक आधार एवं राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।
भोजन अवकाश के पश्चात तृतीय सत्र में जिला उपाध्यक्ष मनीष तिवारी ने “सोशल मीडिया एवं एआई के साथ सरल एवं सशक्त कार्य” विषय पर जानकारी दी। सत्र की अध्यक्षता दुर्गा पटेल ने की। इसमें आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग पर जोर दिया गया।
चतुर्थ सत्र में पूर्व जिला महामंत्री रमन खत्री ने “कार्य विस्तार” विषय पर मार्गदर्शन दिया। सत्र की अध्यक्षता उत्तम चंद इंडिया ने की। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीतियों पर चर्चा हुई।
पंचम सत्र में किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री गोपाल पटेल ने “केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाएं” विषय पर जानकारी दी। सत्र की अध्यक्षता पूर्व जिला उपाध्यक्ष आलोक गोस्वामी ने की। इसमें योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उपाय बताए गए।
छठवें सत्र में जिला उपाध्यक्ष संजय यादव ने “बूथ संचालन एवं मन की बात” विषय पर अपने विचार रखे। सत्र की अध्यक्षता कैलाश शैलार ने की। इस सत्र में बूथ प्रबंधन एवं संगठनात्मक सुदृढ़ता पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद विश्वकर्मा ने किया।
प्रथम दिवस का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सामूहिक भोजन के साथ हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में मंडल के जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, पार्षद, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, सह-संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बीएलए-2 एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय दिवस (29 मार्च 2026) को “भारतीय जनता पार्टी का इतिहास एवं विकास” विषय पर सत्र आयोजित होगा, जिसमें अतिथि के रूप में राजेंद्र सिंघई, मक्खन खटीक एवं किशोरी ताम्रकार मंचासीन रहेंगे।
— ठाकुर अखिलेश सिंह घोषी
मीडिया प्रभारी
दीनदयाल उपाध्याय नगर मंडल, भाजपा दमोह









































