—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—
*दीनदयाल नगर मंडल भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, कार्यकर्ताओं को मिला वैचारिक एवं नेतृत्व मार्गदर्शन*
दमोह। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश एवं जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे के मार्गदर्शन में दीनदयाल नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन स्थानीय पवित्र बंधन गार्डन परिसर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण वर्ग के अंतिम दिवस की शुरुआत प्रातःकालीन सत्र में सभी प्रशिक्षणार्थियों द्वारा सामूहिक योग एवं व्यायाम के साथ हुई। इसके पश्चात विभिन्न सत्रों के माध्यम से संगठनात्मक एवं वैचारिक विषयों पर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन दिया गया।
समापन सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट किशोरी लाल ताम्रकार ने की। इस अवसर पर जिला महामंत्री महेश पटेल, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता पन्ना लाल लखेरा विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
अपने उद्बोधन में जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने “भारतीय जनता पार्टी का इतिहास एवं विकास” विषय पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा एक विचारधारा आधारित संगठन है, जिसकी जड़ें भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवाद और सेवा भाव में निहित हैं। उन्होंने जनसंघ से लेकर वर्तमान तक की यात्रा का उल्लेख करते हुए बताया कि पार्टी ने अनेक संघर्षों के बाद आज देश की राजनीति में मजबूत स्थान स्थापित किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की रीति-नीति एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने प्रशिक्षण वर्ग की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन कार्यकर्ताओं के वैचारिक, संगठनात्मक एवं नेतृत्व विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
कार्यक्रम का संचालन प्रमोद विश्वकर्मा ने किया, जबकि अंत में मंडल महामंत्री अरुण सोनी ने आभार व्यक्त किया। प्रशिक्षण वर्ग में मंडल के जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, पार्षदगण, शक्ति केंद्र संयोजक-सह संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बीएलए-2 एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
ठाकुर अखिलेश सिंह घोषी
मीडिया प्रभारी
दीनदयाल नगर मंडल भाजपा, दमोह












































