—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—

*ग्राम कुलुवा और भैंसखार में निर्माण कार्यों का राज्यमंत्री लोधी ने किया लोकार्पण एवं भूमि पूजन*

दमोह : 28 मार्च 2026 प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने नोहटा के ग्राम कुलुवा (मौसीपुरा) में 65 लाख रुपये की लागत से निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया। इसके साथ ही आदिवासी ग्राम भैंसखार में 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन तथा 23.87 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमि पूजन भी किया।

इस अवसर पर राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा इस स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से न केवल ग्रामवासियों बल्कि आसपास के गांवों के लोगों को भी उपचार की सुविधा मिलेगी। पहले लोगों को इलाज के लिए नोहटा या जबेरा जाना पड़ता था, जिससे समय और पैसे दोनों की अतिरिक्त लागत आती थी, लेकिन अब यह सुविधा गांव में ही उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि जबेरा विधानसभा में स्वास्थ्य क्षेत्र में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। जनपद जबेरा में लगभग 13 उप स्वास्थ्य केंद्रों तथा चौपरा में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जा रहा है।

कार्यक्रम में सुमन उपाध्याय, सत्यपाल सिंह, बीएमओ डी.के. राय, जनपद सीईओ रामेश्वर पटेल, लाल सिंह यादव, गनपत लोधी, उमराव सिंह लोधी, नरेंद्र लोधी, बाबू आदिवासी, संतोष पुरोहित सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और ग्रामवासी मौजूद रहे।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This