Home » अपराध » Mp » *बुंदेली सांस्कृतिक महोत्सव एवं ‘वंदे मातरम्’ सामूहिक गायन का भव्य आयोजन*

*बुंदेली सांस्कृतिक महोत्सव एवं ‘वंदे मातरम्’ सामूहिक गायन का भव्य आयोजन*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—

*बुंदेली सांस्कृतिक महोत्सव एवं ‘वंदे मातरम्’ सामूहिक गायन का भव्य आयोजन*

*बुंदेलखंड की समृद्ध कला-संस्कृति पर कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियां*

*आप सभी का स्नेह और सम्मान अकल्पनीय व अभूतपूर्व है — अवधेश प्रताप सिंह*


दमोह, 29 मार्च 2026
संस्कृति मंत्रालय, मध्यप्रदेश शासन के सहयोग से छात्र सर्व कल्याण समिति, जिला दमोह द्वारा बुंदेली सांस्कृतिक महोत्सव एवं ‘वंदे मातरम्’ सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय ज्ञानचंद्र श्रीवास्तव स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दमोह के सभागार में किया गया। कार्यक्रम राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सामाजिक एवं स्वैच्छिक संगठनों—गायत्री परिवार, करणी सेना परिवार (टीम जीवन सिंह शेरपुर), विश्वकर्मा महिला मंडल, विश्व हिंदू परिषद, वूमेन्स क्लब, स्वदेशी जागरण मंच एवं अन्य संगठनों द्वारा अवधेश प्रताप सिंह का नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।

अपने उद्बोधन में अवधेश प्रताप सिंह ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर इस प्रकार का आयोजन अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की कला और संस्कृति अत्यंत समृद्ध एवं गौरवशाली है, जिसे संरक्षित और प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। उन्होंने आयोजन के लिए संस्था की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें मिला स्नेह और सम्मान उनके लिए अविस्मरणीय है।

राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया ने अपने संबोधन में कहा कि अवधेश प्रताप सिंह का लंबा प्रशासनिक अनुभव समाज के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। उन्होंने बुंदेलखंड की सांस्कृतिक धरोहर को संजोने के लिए समिति के प्रयासों की प्रशंसा की।

कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि उनका व्यक्तित्व सूर्य के समान तेजस्वी है और उनका मार्गदर्शन जिले के लिए प्रेरणादायी रहेगा।

कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार नरेंद्र दुबे एवं केंद्रीय विद्यालय के पुस्तकालयाध्यक्ष आनंद कुसमरिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर बुंदेलखंड के प्रसिद्ध लोकगीत गायक विजय तिवारी, वंदना शर्मा, चंद्रवती शर्मा, नितिन खरे एवं उनकी टीम द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। वहीं शिवानी जैन, डोली कटहरे, दीक्षा राय, नैना तिवारी एवं अभिलाषा पांडे सहित अन्य प्रतिभागियों ने सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ गायन प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी कलाकारों एवं सहयोगियों को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक भूपेंद्र कुमार जैन ने किया, स्वागत भाषण आयोजन समिति के अध्यक्ष कृष्णा पटैल ने दिया तथा आभार प्रदर्शन रोहित जैन ने किया।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This