Home » अपराध » Mp » *मैहर त्रिमूर्ति गेट पर गुंडागर्दी दर्शनार्थियों से मारपीट का मामला गरमाया*

*मैहर त्रिमूर्ति गेट पर गुंडागर्दी दर्शनार्थियों से मारपीट का मामला गरमाया*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—

*मैहर त्रिमूर्ति गेट पर गुंडागर्दी दर्शनार्थियों से मारपीट का मामला गरमाया*

मैहर। मां शारदा धाम के त्रिमूर्ति गेट क्षेत्र में श्रद्धालुओं के साथ हो रही अभद्रता और मारपीट की घटनाओं ने गंभीर रूप ले लिया है। यहां फोटो विक्रेताओं के कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा लगातार दूर-दराज से आए दर्शनार्थियों के साथ बदसलूकी और मारपीट किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं।

स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं का आरोप है कि मंदिर जैसे आस्था के प्रमुख केंद्र पर इस तरह का ‘गुंडाराज’ लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं में भय और असुरक्षा का माहौल बन रहा है। कई लोगों ने बताया कि जबरन फोटो खिंचवाने के लिए दबाव बनाया जाता है, और मना करने पर विवाद की स्थिति पैदा कर दी जाती है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अवधेश प्रताप सिंह (पुलिस अधीक्षक, मैहर) ने तत्काल संज्ञान लिया है। उन्होंने संबंधित थाना पुलिस को निर्देश दिए हैं कि मारपीट और अभद्रता करने वाले आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि किसी भी हालत में श्रद्धालुओं की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा। दोषियों पर सख्त कार्रवाई कर ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त संदेश दिया जाएगा, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने भी प्रशासन से मांग की है कि मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए, ताकि लोग बिना किसी भय के मां शारदा के दर्शन कर सकें।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This