Home » अपराध » *खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई दूध चिलिंग सेंटर व आइस कैंडी यूनिट पर औचक निरीक्षण नमूने जांच हेतु भेजे गए*

*खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई दूध चिलिंग सेंटर व आइस कैंडी यूनिट पर औचक निरीक्षण नमूने जांच हेतु भेजे गए*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—

*खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई दूध चिलिंग सेंटर व आइस कैंडी यूनिट पर औचक निरीक्षण नमूने जांच हेतु भेजे गए*

दमोह, 02 अप्रैल 2026।
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशों के तहत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा दमोह शहर में सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर स्थित दूध चिलिंग सेंटर, डेयरी एवं आइस कैंडी पैकिंग यूनिट का औचक निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की गई।

निरीक्षण दल ने खजरी मोहल्ला स्थित यादव दूध डेयरी (दूध चिलिंग सेंटर) का निरीक्षण किया। यहां विक्रय हेतु संग्रहित गाय-भैंस मिश्रित दूध तथा शुद्ध भैंस के दूध के नमूने लिए गए। अधिकारियों ने परिसर में स्वच्छता, भंडारण व्यवस्था और गुणवत्ता मानकों का भी जायजा लिया।

इसके साथ ही सिविल वार्ड क्रमांक 9, सिंधी कैंप स्थित दयाराम आइस कैंडी पैकिंग यूनिट पर भी टीम ने दबिश दी। यहां से ऑरेंज फ्लेवर और मैंगो फ्लेवर आइस कैंडी के नमूने संग्रहित किए गए। निरीक्षण के दौरान निर्माण प्रक्रिया, पैकेजिंग और साफ-सफाई की स्थिति की बारीकी से जांच की गई।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि सभी नमूनों को गुणवत्ता परीक्षण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित संचालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है। साथ ही व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This