Home » अपराध » Mp » *भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर जिला कार्यालय में आज विविध कार्यक्रम*

*भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर जिला कार्यालय में आज विविध कार्यक्रम*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—

*भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर जिला कार्यालय में आज विविध कार्यक्रम*

दमोह, 6 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज जिला भाजपा कार्यालय में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे के नेतृत्व में संपन्न होगा।

कार्यक्रम में दमोह संसदीय क्षेत्र के सांसद राहुल सिंह, मध्यप्रदेश शासन में पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल, संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह, वरिष्ठ दमोह विधायक एवं पूर्व मंत्री जयंत मलैया तथा हटा विधायक उमा देवी खटीक की विशेष उपस्थिति रहेगी।

जिला प्रभारी एवं जिला महामंत्री महेश पटेल के अनुसार, कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः ध्वजारोहण से होगी। इसके पश्चात लंबे समय से संगठन से जुड़े वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें उनके योगदान को सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी सामूहिक रूप से देखा जाएगा। साथ ही जिले के सभी बूथ केंद्रों पर कार्यकर्ताओं द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मुख्य कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This