Home » अपराध » Mp » *दमोह में दिल दहला देने वाली वारदात बुजुर्ग महिला को जिंदा जलाया मुंह और हाथ बंधे मिले — बेटे पर हत्या का आरोप* दमोह। जिले के दमोह के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सहरी गांव

*दमोह में दिल दहला देने वाली वारदात बुजुर्ग महिला को जिंदा जलाया मुंह और हाथ बंधे मिले — बेटे पर हत्या का आरोप* दमोह। जिले के दमोह के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सहरी गांव

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—

*दमोह में दिल दहला देने वाली वारदात बुजुर्ग महिला को जिंदा जलाया मुंह और हाथ बंधे मिले — बेटे पर हत्या का आरोप*

दमोह। जिले के दमोह के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सहरी गांव में एक बेहद सनसनीखेज और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगाकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे गांव में भय और आक्रोश का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार सहरी गांव में रहने वाली लगभग 60 वर्षीय महिला अपने घर में अकेली थी। तभी अचानक घर में आग लगने की खबर फैली। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक महिला पूरी तरह जल चुकी थी। आग बुझाने के बाद जब शव को बाहर निकाला गया तो सभी के होश उड़ गए — महिला के हाथ और मुंह बंधे हुए थे जिससे यह मामला साधारण आगजनी न होकर हत्या का प्रतीत हुआ।

ग्रामीणों ने घटना को लेकर बड़ा आरोप लगाते हुए महिला के बेटे पर ही हत्या करने का शक जताया है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद की बात भी सामने आ रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी किसी को आधिकारिक रूप से आरोपी घोषित नहीं किया है।

घटना की सूचना मिलते ही तेंदूखेड़ा थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि….?
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों की पुष्टि की जाएगी

सभी संभावित एंगल खासकर पारिवारिक विवाद को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है

संदिग्धों से पूछताछ जारी है

घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि जिस तरह महिला के हाथ-पैर बांधकर उसे जिंदा जलाया गया वह बेहद अमानवीय और सुनियोजित अपराध है।

फिलहाल पुलिस की ओर से मृतका और आरोपी के आधिकारिक नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। जैसे ही पुलिस द्वारा पुष्टि की जाएगी नाम सामने आ सकते हैं।

यह मामला सामान्य आगजनी से कहीं अधिक गंभीर प्रतीत हो रहा है। जिस तरह से शव की स्थिति मिली है उससे हत्या की आशंका मजबूत हो रही है। पुलिस जांच के बाद ही सच्चाई पूरी तरह सामने आएगी।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This