Home » अपराध » Mp » *भाजपा स्थापना दिवस पर दीनदयाल नगर मंडल के सभी बूथ केंद्रों पर हुए कार्यक्रम कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह*

*भाजपा स्थापना दिवस पर दीनदयाल नगर मंडल के सभी बूथ केंद्रों पर हुए कार्यक्रम कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—

*भाजपा स्थापना दिवस पर दीनदयाल नगर मंडल के सभी बूथ केंद्रों पर हुए कार्यक्रम कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह*

दमोह। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर दीनदयाल नगर मंडल में व्यापक स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह आयोजन जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे के मार्गदर्शन एवं मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी बूथ केंद्रों पर कार्यकर्ताओं द्वारा ध्वजारोहण, महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। बजरिया वार्ड में आयोजित कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया के साथ जिला मंत्री भरत यादव, प्रमोद विश्वकर्मा, पप्पू पटेल, जीतू राठौर, सुनील राठौर एवं शाहिद रिजवी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। साथ ही वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया और पार्टी के इतिहास व विचारधारा पर चर्चा की गई।

मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया ने बताया कि स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान भी चलाया गया।

कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति समर्पण, एकजुटता और उत्साह का वातावरण देखने को मिला, जिससे पार्टी की जमीनी स्तर पर सक्रियता और मजबूती का संदेश भी गया।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This