Home » अपराध » Mp » *अभाना और बांसा मंडल भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न*

*अभाना और बांसा मंडल भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—

*अभाना और बांसा मंडल भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न*

*पं.दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान में अनुशासन संगठन और सेवा भाव पर दिया गया विशेष जोर*


दमोह। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार एवं जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे के मार्गदर्शन में दमोह विधानसभा अंतर्गत अभाना मंडल अध्यक्ष दान सिंह लोधी एवं बांसा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 अंतर्गत आयोजित प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर ध्वजारोहण कर किया गया। प्रशिक्षण वर्ग में जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, दमोह सांसद राहुल सिंह एवं दमोह विधायक एवं पूर्व मंत्री जयंत मलैया ने सहभागिता कर प्रशिक्षणार्थी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

वर्ग के शुभारंभ अवसर पर भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया गया।

प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम सत्र में जिला महामंत्री महेश पटेल ने “भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा” विषय पर विस्तृत वक्तव्य दिया, जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं लोकतंत्र सेनानी संघ अध्यक्ष निर्गुण करें ने की। इस दौरान पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक मूल्यों एवं कार्यप्रणाली पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

“हमारा वैचारिक अधिष्ठान” विषय पर मनीष सोनी एवं राजेंद्र मिश्रा ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने पार्टी के वैचारिक आधार एवं राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका को रेखांकित किया।

जिला उपाध्यक्ष मनीष तिवारी एवं जिला मंत्री भरत यादव ने “सोशल मीडिया एवं एआई के साथ सरल एवं सशक्त कार्य” विषय पर जानकारी दी, जिसमें आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग पर जोर दिया गया।

पूर्व जिला महामंत्री रमन खत्री ने “कार्य विस्तार” विषय पर मार्गदर्शन देते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति बताई।

दमोह सांसद राहुल सिंह एवं जिला मंत्री कपिल शुक्ला ने “केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाएं” विषय पर जानकारी देते हुए योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उपाय बताए।

“बूथ संचालन एवं मन की बात” विषय पर किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री गोपाल पटेल एवं जिला महामंत्री अरुण तिवारी ने विचार रखे और संगठनात्मक मजबूती पर विशेष जोर दिया।

प्रशिक्षण वर्ग के दौरान सभी प्रशिक्षणार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं सामूहिक भोजन में भाग लेकर सामाजिक समरसता का परिचय दिया।

कार्यक्रम में बांसा मंडल प्रभारी जिला उपाध्यक्ष सुमन उपाध्याय, जिला कार्यालय मंत्री देवकीनंदन पटेल सहित मंडल पदाधिकारी, पार्षद, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, सह-संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बीएलए-2 एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

– ठाकुर अखिलेश सिंह घोषी

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This