Home » अपराध » Mp » *बांदकपुर धाम कोरिडोर निर्माण में राजस्थानी लाल पत्थर के उपयोग की मांग कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन*

*बांदकपुर धाम कोरिडोर निर्माण में राजस्थानी लाल पत्थर के उपयोग की मांग कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—

*बांदकपुर धाम कोरिडोर निर्माण में राजस्थानी लाल पत्थर के उपयोग की मांग कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन*

दमोह। जिले के प्रसिद्ध हिंदू तीर्थ स्थल बांदकपुर धाम में प्रस्तावित कोरिडोर निर्माण को लेकर मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्थानीय शिवभक्तों, धर्म प्रेमियों एवं ग्रामीणों ने कोरिडोर के निर्माण को भव्य, मजबूत और आकर्षक बनाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की।

बैठक के दौरान उपस्थित लोगों ने जिला कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर को एक लिखित ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि कोरिडोर निर्माण में राजस्थानी लाल पत्थर का उपयोग किया जाए। उन्होंने बताया कि इस पत्थर से निर्माण कार्य न केवल सुंदर दिखाई देगा, बल्कि 200 से 400 वर्षों तक मजबूती के साथ स्थिर भी रहेगा। साथ ही इस प्रावधान को टेंडर प्रक्रिया में शामिल करने का भी आग्रह किया गया।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि बांदकपुर धाम के धार्मिक एवं पौराणिक महत्व को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य किया जाए। मंदिर परिसर, प्राचीन बगीचा एवं पुराने पेड़-पौधों को संरक्षित रखते हुए पर्यावरण संतुलन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

कोरिडोर के विस्तार और भव्यता को लेकर भी सुझाव दिए गए, जिसमें कहा गया कि जितना भव्य निर्माण होगा, उतने ही अधिक रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे। इससे न केवल बांदकपुर धाम बल्कि आसपास के 20 से 50 किलोमीटर क्षेत्र के लोगों को भी विभिन्न प्रकार के रोजगार और व्यवसाय के अवसर मिल सकेंगे।

बैठक में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, दमोह विधायक, कोरिडोर निर्माण से जुड़े अधिकारी, मंदिर ट्रस्ट कमेटी के सदस्य, धर्म प्रेमी शिवभक्त एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This