—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—
*धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में फरार आरोपी गिरफ्तार गांजा तस्करी का खुलासा*

दमोह। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पटेरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर गांजा तस्करी के नेटवर्क का खुलासा किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 16 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से अवैध मादक पदार्थ (गांजा) ले जा रहा है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा एसडीओपी हटा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पटेरा द्वारा विशेष टीम गठित कर दबिश दी गई।
कार्रवाई के दौरान आरोपी रामदास पिता घफुआ लोधी (उम्र 61 वर्ष), निवासी चोमखा थाना पवई जिला पन्ना को गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 किलो 941 ग्राम गांजा (कीमत लगभग ₹1,20,000) एवं मोटरसाइकिल (सीडी डॉन होंडा, MP 35 MK 1121, कीमत लगभग ₹50,000) जब्त की। इस पर थाना पटेरा में अपराध क्रमांक 64/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
मामले में फरार आरोपी पिंकू उर्फ प्रकाश सिंह पिता हरिराम लोधी (उम्र 45 वर्ष), निवासी जमुनिया टांक थाना पटेरा लगातार फरार चल रहा था, जिसकी पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी। अंततः दिनांक 02 अप्रैल 2026 को उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पुलिस रिमांड प्राप्त कर पूछताछ की गई।
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि गांजा वह लकी ब्रो उर्फ लक्ष्मण जगदल्ला (उम्र 26 वर्ष), निवासी ग्राम तलपार थाना मनममुंडा जिला बौद्ध, ओडिशा से लाता था। आरोपी के निशानदेही पर पुलिस टीम ने ओडिशा जाकर कार्रवाई करते हुए लक्ष्मण जगदल्ला को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
प्रकरण की विवेचना जारी है और पुलिस द्वारा इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पटेरा उप निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर, उप निरीक्षक संतोष सिंह, सहायक उप निरीक्षक बलदेव प्रसाद, आरक्षक इन्द्रजीत (862) एवं आरक्षक सतीश (627) की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनकी सराहना की जा रही है।







































