Home » अपराध » Mp » *स्थायी वारंटी फरार आरोपी गिरफ्तार पुणे से पकड़कर दमोह लाया गया*

*स्थायी वारंटी फरार आरोपी गिरफ्तार पुणे से पकड़कर दमोह लाया गया*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—

*स्थायी वारंटी फरार आरोपी गिरफ्तार पुणे से पकड़कर दमोह लाया गया*

दमोह। थाना पटेरा पुलिस को लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटी आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है। आरोपी के विरुद्ध माननीय न्यायालय प्रिंसिपल फैमिली कोर्ट दमोह द्वारा प्रकरण क्रमांक MJCR/0000335/25 में वसूली वारंट एवं माननीय न्यायालय श्री मोहम्मद अजहर, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय दमोह द्वारा प्रकरण क्रमांक 170/24 दिनांक 07/08/2025 धारा 125(3) दंड प्रक्रिया संहिता के तहत स्थायी वारंट जारी किया गया था।

गिरफ्तार आरोपी दिनेश पिता उत्तम पटैल, निवासी सतरिया थाना पटेरा वर्ष 2024 से फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक श्री श्रुतकीर्ती सोमवंशी के निर्देश पर विशेष प्रयास किए गए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी हटा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पटेरा द्वारा एक विशेष टीम का गठन कर आरोपी की तलाश में पुणे (महाराष्ट्र) रवाना किया गया। टीम ने पुणे के महालुंगे MIDC क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री से आरोपी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को दमोह लाकर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल वारंट प्राप्त होने पर उसे जेल भेज दिया गया।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पटेरा उप निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर, प्रधान आरक्षक 96 प्रमोद चौबे एवं आरक्षक 152 अनिल सिंह की भूमिका सराहनीय रही।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This