Home » अपराध » Mp » *1 वर्ष बाद लापता नाबालिग बालिका सकुशल मिली पुलिस ने परिजनों को सौंपा*

*1 वर्ष बाद लापता नाबालिग बालिका सकुशल मिली पुलिस ने परिजनों को सौंपा*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—

*1 वर्ष बाद लापता नाबालिग बालिका सकुशल मिली पुलिस ने परिजनों को सौंपा*

दमोह। थाना दमोह देहात क्षेत्र से एक सुखद खबर सामने आई है, जहाँ लगभग एक वर्ष पूर्व लापता हुई नाबालिग बालिका को पुलिस ने सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 09 मार्च 2025 को एक नाबालिग बालिका अपने घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। परिजनों की रिपोर्ट पर थाना दमोह देहात में अपराध क्रमांक 185/25 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर पुलिस द्वारा विवेचना प्रारंभ की गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं सीएसपी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर लगातार प्रयास किए गए।

लगातार की गई मेहनत और तकनीकी व मैदानी जांच के परिणामस्वरूप पुलिस टीम ने दिनांक 10 अप्रैल 2026 को नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद बालिका को सुरक्षित उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

इस सराहनीय कार्यवाही में चौकी प्रभारी जबलपुर नाका उपनिरीक्षक प्रियंका पटेल, प्रधान आरक्षक रामकुमार यादव सचिन नामदेव, प्रधान आरक्षक गणेश सैनिक पुरुषोत्तम गौश्वामी सैनिक रेखा की विशेष भूमिका रही।

पुलिस की इस सफलता से परिजनों में खुशी का माहौल है और उन्होंने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This