Home » अपराध » Mp » *डिलीवरी में नर्सों की बड़ी लापरवाही महिला के शरीर से निकला कपड़ा हालत बिगड़ी*

*डिलीवरी में नर्सों की बड़ी लापरवाही महिला के शरीर से निकला कपड़ा हालत बिगड़ी*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—

*डिलीवरी में नर्सों की बड़ी लापरवाही महिला के शरीर से निकला कपड़ा हालत बिगड़ी*

हटा (दमोह)। हटा के सिविल अस्पताल में डिलीवरी के दौरान गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। गोरिशंकर वार्ड निवासी संध्या अहिरवार ने अपनी बहू मीना अहिरवार की डिलीवरी के दौरान नर्सों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में हटा थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई है।

परिजनों के अनुसार, मीना अहिरवार (25 वर्ष) को 5 अप्रैल 2026 को प्रसव पीड़ा होने पर आशा कार्यकर्ता की मदद से सिविल अस्पताल हटा में भर्ती कराया गया था, जहां नर्सों द्वारा डिलीवरी कराई गई और एक बच्ची का जन्म हुआ। 8 अप्रैल को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद परिजन मीना को घर ले आए।

बताया गया कि 9 अप्रैल की शाम अचानक मीना के पेट में तेज दर्द शुरू हो गया और नाभि के पास से ब्लीडिंग होने लगी। शुरुआत में इसे सामान्य समझा गया, लेकिन 10 अप्रैल को महिला के शरीर से कपड़े जैसा पदार्थ निकलने लगा, जिससे परिजन घबरा गए और उसे तुरंत दोबारा सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे।

अस्पताल में जांच के बाद परिजनों ने आरोप लगाया कि डिलीवरी के दौरान नर्सों की लापरवाही के कारण महिला के शरीर के अंदर कपड़ा छोड़ दिया गया था, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।

परिवार का यह भी आरोप है कि प्रसव के नाम पर नर्सों द्वारा एक हजार रुपये की रिश्वत भी ली गई। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इस घटना के बाद अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं, इस संबंध में प्रभारी बीएमओ उमाशंकर पटेल से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका कॉल रिसीव नहीं हुआ।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This