Home » अपराध » *चाकू से हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार*

*चाकू से हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—

*चाकू से हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार*

दमोह। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में चाकू मारकर हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दिनांक 10 अप्रैल 2026 को फरियादी कैलाश राजपूत को पेट में चाकू लगने से गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय दमोह में भर्ती कराया गया था। कैलाश ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह रात करीब 10:30 बजे अपने घर के सामने खड़ा था, तभी रुपए के लेन-देन को लेकर आरोपी मंजीत राय ने उसे पकड़ा और शनि राय ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में कैलाश को पसली में गंभीर चोट आई।

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में आरोपियों मंजीत राय एवं शनि राय के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1), 351(3), 296, 115, 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक एच.आर. पांडे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया।

दिनांक 12 अप्रैल 2026 को दोनों आरोपियों मंजीत राय (33 वर्ष) एवं शनि राय (26 वर्ष), निवासी सिविल वार्ड 07 दमोह को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक बटनदार चाइनीज चाकू भी जब्त किया गया है। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया।

**आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड**

मंजीत राय पर पूर्व में 9 अपराध दर्ज हैं।

शनि राय पर पूर्व में 1 अपराध दर्ज है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार, उपनिरीक्षक नीतेश जैन, प्रधान आरक्षक अजीत दुबे, आरक्षक आकाश पाठक नवीन एवं आयुष की विशेष भूमिका रही।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This