Home » अपराध » Mp » *श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन दमोह के लोको में हो रहा है*

*श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन दमोह के लोको में हो रहा है*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—

*श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन दमोह के लोको में हो रहा है*

दमोह (मध्य प्रदेश) के लोको महागंज वार्ड नंबर 4 में आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के अंतर्गत धार्मिक वातावरण अत्यंत भक्तिमय बना हुआ है। कथा के व्यास पंडित श्री कमलेश्वरानंद जी महाराज के सानिध्य में प्रतिदिन श्रद्धालु धर्म, भक्ति और ज्ञान का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

इसी क्रम में प्रातःकालीन बेला में विधिवत पंचांग पीठ पूजन एवं समस्त देवी-देवताओं का पूजन संपन्न हुआ। इस पूजन अनुष्ठान को आचार्य योगेश मिश्रा शास्त्री द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न कराया गया। समस्त यजमान पटेल परिवार सहित उपस्थित श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान से पूजन कर धर्म लाभ अर्जित किया।

पूजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और आस्था देखने को मिली। पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना हुआ है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए प्रतिदिन पहुंच रहे हैं।

आयोजक पटेल परिवार द्वारा इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए निरंतर सेवा एवं सहयोग दिया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में धर्ममय वातावरण का निर्माण हो रहा है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This