मनोज कुमार का जन्म 24 जुलाई 1937 को पाकिस्तान के एबटाबाद में हुआ था। उनका असली नाम हरिकिशन गिरि गोस्वामी था। उन्होंने 1957 में फिल्म ‘फैशन’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने ‘उपकार’, ‘पूरब और पश्चिम’, ‘क्रांति’, ‘रोटी कपड़ा और मकान’ जैसी कई देशभक्ति फिल्मों में काम किया है। उन्होंने ‘उपकार’ और ‘क्रांति’ जैसी फिल्मों का निर्देशन भी किया है।
मनोज कुमार को 1992 में पद्म श्री और 2015 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार भी मिल चुका है।
मनोज कुमार के निधन से भारतीय सिनेमा को गहरा आघात लगा है। उनके निधन पर कई राजनेताओं और अभिनेताओं ने शोक व्यक्त किया है।