*29 वाहनों से 19,300 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया*
*यातायात प्रभारी मार्को ने दी जानकारी गति सीमा तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालो पर हुई कार्यवाही*
दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर तथा पुलिस अधीकक्ष श्रुतकीर्ति सोमवंशी द्वारा दिये गए निर्देशों के तहत कार्यवाही लगातार की जा रही हैं। इसी क्रम में आज यातायात प्रभारी दलबीर सिंह मार्को ने बताया बटियागढ़ रोड पर गति सीमा का उल्लंघन करने वाले 7 वाहन चालकों से 7000 रुपये का शमन शुल्क मौके पर वसूला गया।
उन्होंने कहा साथ ही धरमपुरा बाईपास पर वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 22 वाहन चालकों से 12300 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। 22 वाहनों में 7 ओवर स्पीड के वाहन शामिल है।