Home » राजनीति » भारतीय जनता पार्टी देश समाज और राष्ट्र हित में कार्य कर रही है मंत्री लोधी*

भारतीय जनता पार्टी देश समाज और राष्ट्र हित में कार्य कर रही है मंत्री लोधी*

*भारतीय जनता पार्टी देश समाज और राष्ट्र हित में कार्य कर रही है मंत्री लोधी*

दमोह-दमोह जिले की जबेरा विधानसभा अंतर्गत नोहटा में भारतीय जनता पार्टी सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन आयोजन हुआ जिसमें विधानसभा के विभिन्न ग्रामों से कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

स्थानीय विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि इस सम्मेलन के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता से संवाद करने का अवसर प्राप्त हुआ है सभी कार्यकर्ताओ में ऊर्जा का प्रवाह निररंतर हो रहा है जो प्रत्येक बोलिंग बूथ पर ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करते है। ऐसे देवतुल्य कार्यकर्ताओ के चरणों में बारंबार प्रणाम करता हूं। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है जिसमें करोड़ो कार्यकर्ता समाहित है।
हम सभी सौभाग्यशाली है की हम भाजपा के सदस्य है जो देश,समाज,राष्ट्र हित में कार्य करती है।

इस कार्यक्रम में लखन पटेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पशुपालन एवं डेयरी विभाग मध्य प्रदेश शासन, राहुल सिंह सांसद दमोह,भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे जिला उपाध्यक्ष दीपक उपाध्यक्ष, पूर्व मंत्री दशरथ सिंह, भाव सिंह , सत्येंद्र सिंह राघवेंद्र सिंह,रुपेश सेन,सभी मंडल अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधिगण एवं कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This