Home » राजनीति » *मन की बात’ में पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारतीयों की एकजुटता देश की सबसे बड़ी ताकत है* *जिले के 821 बूथों पर सुनी गई पीएम मोदी की मन की बात* *जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ सागौर बूथ क्रमांक 224 पर सुनी मन की बात*

*मन की बात’ में पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारतीयों की एकजुटता देश की सबसे बड़ी ताकत है* *जिले के 821 बूथों पर सुनी गई पीएम मोदी की मन की बात* *जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ सागौर बूथ क्रमांक 224 पर सुनी मन की बात*

*मन की बात’ में पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारतीयों की एकजुटता देश की सबसे बड़ी ताकत है*

*जिले के 821 बूथों पर सुनी गई पीएम मोदी की मन की बात*

*जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ सागौर बूथ क्रमांक 224 पर सुनी मन की बात*

धार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडिया कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 121वें एपिसोड के जरिए देश को संबोधित किया। पीएम श्री मोदी ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के पीछे के आतंकवादियों और साजिश में शामिल लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को न्याय मिलेगा। रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारतीयों की एकजुटता देश की सबसे बड़ी ताकत है।
‘दुनिया देख रही है कि भारत इस हमले के खिलाफ एक स्वर में बोल रहा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह एकता आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का सबसे बड़ा आधार है। उन्होंने कहा कि चाहे कोई किसी भी राज्य में रहता हो और कोई भी भाषा बोलता हो, सभी को पीड़ितों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि हर महीने की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सुबह 11 बजे अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए देश वासियों को संबोधित किया। उक्त कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष महंत निलेश भारती के नेतृत्व में जिले के सभी 18 मंडलो व 821 बूथों पर कार्यकर्ताओं के साथ आमजनों द्वारा मन की बात को सुना गया। इसी के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का 121वें संस्करण के लाइव प्रसारण को धार विधानसभा के सागौर मंडल मंडल के बूथ क्रमांक 224 पर भाजपा जिलाध्यक्ष निलेश भारती के साथ समस्त बूथ कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों ने सुना। वहीं धार विधायक श्रीमती नीना वर्मा ने धार नगर के सेनापति मंडल बूथ क्रमांक 49 पर तथा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री दिलीप पटोदिया ने धार नगर के बूथ क्रमांक 37 पर कार्यक्रम को सुना। मन की बात कार्यक्रम को लेकर मंडल प्रभारी बनाए गए थे जिसमें जिला पदाधिकारी विश्वास पांडे जितेंद्र जाट जीवन रघुवंशी भाजपा नेता राकेश पटेल ममता जोशी अल्पना जोशी राखी राय गायत्री पुरोहित गिरधारी जायसवाल आशीष जैन पीयूष सोनगरे देवेंद्र सोनाने विभिन्न मंडलों में जाकर मंडल अध्यक्षों के साथ कार्यक्रम को सुना।
इस अवसर भाजपा धार नगर में सेनापति नगर मंडल अध्यक्ष विशाल निगम और कुशाभाऊ ठाकरे मंडल अध्यक्ष जयराज देवड़ा सहित बड़ी संख्या में बूथ कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी ने 04 आरोपियों पर किया 7 हजार का ईनाम घोषित दमोह पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने दमोह जिले के 03 प्रकरण में फरार आरोपी, फरार अज्ञात आरोपी, संदेही आरोपी पर 07 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया है।            पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी ने प्रकरणों की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये जिले के थाना मड़ियादो के अपराध क्रमांक 51/25 धारा -74,75,333,115(2),351(2),3(5) बीएनएस 7/8, 11/12 पाक्सो एक्ट के तहत फरार आरोपी 02 प्रकाश बंसल पिता रज्जू बंसल, राहुल बंसल पिता नन्हें बंसल निवासी सिमरी फतेहपुर थाना मडियादो पर 2500-2500 हजार रूपये इनाम घोषित किया है।             इसी प्रकार थाना मडियादो के अपराध क्रमांक 60/2025 धारा-137 (2) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी पर 1000 हजार रूपये, थाना जबेरा के अपराध क्रमांक 154/2025 धारा-137 (2) बीएनएस के तहत संदेही आरोपी संजय यादव निवासी पडरिया थाना कटंगी पर 1000 हजार रूपये इनाम घोषित किया गया।             पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी ने जानकारी दी है कि उक्त मामलों में जो कोई व्यक्ति/कर्मचारी/अधिकारी आरोपी को दस्तयाब करेगा या करायेगा या ऐसी उपयुक्त सूचना देगा जिससे फरार आरोपी, अज्ञात आरोपी एवं संदेही आरोपी की दस्तयाबी संभव हो सके ऐसे व्यक्ति को नकद पुरूस्कार से पुरूस्कृत किया जायेगा। उक्त ईनाम प्रदान करने के संबंध में पुलिस अधीक्षक का निर्णय अंतिम होगा।