Home » अपराध » Mp » बागेश्वर धाम को बदनाम करने की साजिश का पर्दाफाश!

बागेश्वर धाम को बदनाम करने की साजिश का पर्दाफाश!

बागेश्वर धाम को बदनाम करने की साजिश का पर्दाफाश!
छतरपुर से मिली जानकारी के अनुसार, बागेश्वर धाम को बदनाम करने वाली ताकतों और धर्म विरोधी तत्वों की साजिश का आखिरकार खुलासा हो गया है.


मंगलवार को हुई जनसुनवाई में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी निकुंज गोयल (पिता दीपक गोयल) ने एक आवेदन देकर शिकायत की थी कि उन्होंने बागेश्वर धाम पर एक प्लॉट खरीदा है,

जिस पर उन्हें काम नहीं करने दिया जा रहा है और धमकाया जा रहा है. निकुंज गोयल ने इस मामले में कादरी निवासी गोलू महाराज और रवि सिंह पर आरोप लगाए थे.

हालांकि, अब गढ़ा गांव निवासी गौरीशंकर अवस्थी ने मुजफ्फरनगर निवासी निकुंज गोयल (पिता दीपक गोयल) पर पलटवार करते हुए उन्हें धमकाने और उनकी कब्ज़े वाली ज़मीन पर ज़बरन कब्ज़ा करने का आरोप लगाया है. गौरीशंकर अवस्थी ने इस मामले की शिकायत राजनगर तहसीलदार से की थी.

इस शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तहसीलदार ने मामले में स्थगन आदेश जारी कर दिया है. तहसीलदार ने दोनों पक्षों को अपने-अपने दस्तावेज़ पेश करने का आदेश दिया है और मौके पर यथास्थिति बनाए रखने के लिए स्थगन आदेश जारी किया है.

इससे स्पष्ट होता है कि बागेश्वर धाम को बदनाम करने के पीछे ज़मीन विवाद की यह साजिश सामने आई है.

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This