Home » अपराध » Mp » *समय रहते अगर अग्निशमन पहुंच जाती तो भारी नुकसान नहीं होता* *हटा में भीषण आग बालाजी ट्रेंड्स को भारी नुकसान*

*समय रहते अगर अग्निशमन पहुंच जाती तो भारी नुकसान नहीं होता* *हटा में भीषण आग बालाजी ट्रेंड्स को भारी नुकसान*

*समय रहते अगर अग्निशमन पहुंच जाती तो भारी नुकसान नहीं होता*

*हटा में भीषण आग बालाजी ट्रेंड्स को भारी नुकसान*

दमोह जिले के हटा के बड़ा बाजार स्थित राम मंदिर मार्केट में बालाजी ट्रेंड्स नामक दुकान और उसके गोदाम में भीषण आग लगने से करोड़ों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया है। यह घटना बुधवार रात को हुई बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों ने गुरुवार सुबह दुकान से धुआँ उठता देखा, जिसके बाद तत्काल दुकानदार बलराम सराफ को सूचना दी गई। जब शटर खोला गया तो दुकान के अंदर का सारा सामान धू-धू कर जल रहा था। तुरंत नगरपालिका फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया।

चर्चा के अनुसार, फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ घटनास्थल पर लगभग एक घंटे बाद पहुँचीं, तब तक दुकान और गोदाम का अधिकांश सामान जल चुका था। हालांकि, तत्काल पानी के टैंकर भी पहुँच गए थे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हटा पुलिस भी बड़ी संख्या में मौके पर मौजूद थी।

अनुमानित नुकसान प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, आग से करीब एक करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। बालाजी ट्रेंड्स की दुकान में सोने, चांदी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सहित कई प्रकार का सामान था, जो पूरी तरह जल गया है।

आग का कारण आग लगने का कारण अभी तक अज्ञात है। पहले शॉर्ट-सर्किट की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

यह हटा में एक बड़ी अग्नि दुर्घटना मानी जा रही है, जिसने स्थानीय व्यवसाय को भारी क्षति पहुंची है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This