Home » अपराध » Mp » *दमोह देहात पुलिस की बड़ी सफलता हत्या का पर्दाफाश, सुपारी किलिंग का मास्टरमाइंड गिरफ्तार*

*दमोह देहात पुलिस की बड़ी सफलता हत्या का पर्दाफाश, सुपारी किलिंग का मास्टरमाइंड गिरफ्तार*

*दमोह देहात पुलिस की बड़ी सफलता हत्या का पर्दाफाश, सुपारी किलिंग का मास्टरमाइंड गिरफ्तार*


दमोह देहात पुलिस ने 23 जून को दमोह देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत जमरतीनगर की पहाड़ी पर हुई अज्ञात शव की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या का पर्दाफाश किया है। मृतक की पहचान कुद्दूलाल लोधी (23 वर्ष, निवासी ग्राम रीठी थाना सिमरिया जिला पन्ना) के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक की हत्या गला घोंटकर की गई थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या संबंधी धाराओं (447/25) के तहत मामला दर्ज किया।

दमोह पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, जंगली एवं सुनसान इलाके में छिपे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई। टीम ने साइबर, तकनीकी और भौतिक साक्ष्य का उपयोग करते हुए घंटों के भीतर आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की।

गिरफ्तार आरोपी:

* रविकरण उर्फ रूपलाल पुत्र चुन्नीलाल बेड़िया (38 वर्ष, निवासी ग्राम खेरी थाना सिमरिया जिला पन्ना)
* सियाराम पिता कुद्दूलाल लोधी (26 वर्ष, निवासी ग्राम रीठी थाना सिमरिया जिला पन्ना)
* सोतू उर्फ छद्भू पिता हनमत बेड़िया (32 वर्ष, निवासी ग्राम खेरी थाना सिमरिया जिला पन्ना)
पुलिस ने इस मामले को सुपारी किलिंग का अंजाम बताया है और रविकरण उर्फ रूपलाल को घटना का मास्टरमाइंड बताया है। सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस टीम में शामिल प्रमुख सदस्य:

निरीक्षक मिथिलेश मिश्रा (थाना प्रभारी दमोह देहात), सउनि अकरम, सउनि अभय सिंह, प्र.आर. 840 आलोक भारद्वाज, प्र.आर. 286 मुकेश दुबे, प्र.आर. 144 संजय पाठक, प्र.आर. राधेश्याम मिश्रा, प्र.आर. सचिन नामदेव, आर. 589 देवेंद्र, आर. 736 अखिलेश साहू, आर. 456 जितेंद्र साहू, आर. राकेश अहिरवार, आर. मयंक दुबे, आर. रोहित, आर. अजीत सायबर सेल, सैनिक महफूज, साहबलाल जबलपुर नाका।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This