Home » अपराध » Mp » युवती को ब्लैकमेल किया और डरा-धमकाकर अपने साथ भगा ले गया।

युवती को ब्लैकमेल किया और डरा-धमकाकर अपने साथ भगा ले गया।

*लव जिहाद हिंदू युवक बनकर युवती को फंसाया, डरा-धमकाकर भगा ले गया*

दमोह जिले के हटा नगर में एक हिंदू युवती को लव जिहाद के मामले में फंसाया गया है। युवती के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायत के अनुसार, गैंसाबाद निवासी सर्वर खान के बेटे अकबर खान ने खुद को हिंदू युवक बताकर युवती से दोस्ती की और उसे प्यार के जाल में फंसाया। बाद में, उसने युवती को ब्लैकमेल किया और डरा-धमकाकर अपने साथ भगा ले गया।
आरोप है कि वह युवती के घर से नकदी और जेवर भी ले गया।

इस घटना के बाद, विहिप, बजरंग दल और ब्राह्मण समाज के लोग एकजुट हुए और उन्होंने पुलिस थाने पहुंचकर थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि यदि 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करेंगे।

इस दौरान, विहिप के जिला अध्यक्ष अजय खत्री, बजरंग दल के जिला संयोजक गोलू चौबे, विहिप के जिला उपाध्यक्ष बब्लू राय, विहिप नगर अध्यक्ष भरत राय, जिला सहसंयोजक अजय चौरसिया, सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष महेश पुरानी, सृष्टि गौशाला के अंशुल तिवारी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This