Home » अपराध » Mp » आज़ादी के 78 साल बाद भी सड़क का सपना अधूरा*

आज़ादी के 78 साल बाद भी सड़क का सपना अधूरा*

*आज़ादी के 78 साल बाद भी सड़क का सपना अधूरा*

*हर बारिश में फिसलती उम्मीदें, नागमणि टोला की ज़मीन से उठती आवाज़*।

*सचिन सिंह राजपूत की रिपोर्ट*

हिंडोरिया-पटेरा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत तिंदनी के ग्राम नागमणि आदिवासी टोला में पक्की सड़क के अभाव में ग्रामीणों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

बरसात के मौसम में फिसलन वाले रास्ते में दिक्कत ग्रामीणों को बहुत ज्यादा होती है

यहां के निवासियों को मरीजों और गर्भवती महिलाओं को कंधे पर लादकर उपचार हेतु हिण्डोरिया, पटेरा एवं दमोह तक ले जाना पड़ रहा है। रविवार को आदिवासी टोला के वृद्ध सद्दू आदिवासी की तबीयत खराब होने पर उन्हें खाट पर लिटाकर कंधे पर लादकर लगभग 1 कि.मी. का सफर तय करके मुख्य सड़क तक लाना पड़ा।

*शासन-प्रशासन से शीघ्र पक्की सड़क निर्माण की मांग*

सरपंच प्रतिनिधि कमल सिंह ने बताया कि इस संबंध में जनपद पंचायत पटेरा में प्रस्ताव-आवेदन पत्र सहित कई बार भेजा जा चुका है, लेकिन अभी भी मांग ल लंबित है।

कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर और विधायक उमा देवी से बात करने पर उन्होंने आश्वासन दिया कि शीघ्र इस समस्या का निराकरण किया जाएगा।


आदिवासी टोला के निवासियों, सरपंच और पंचायत प्रतिनिधियों ने शासन-प्रशासन से शीघ्र पक्की सड़क निर्माण कराने की मांग की है ।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This